अगले दो साल में यूपी पुलिस में १ लाख नौजवानों की होगी भती सीएम

वाराणसी, जनमुख न्यूज।लोक कल्याण और जन कल्याण के लिए सत्ता साध्य नहीं हो सकती साधन हो सकता है क्योंकि हमारे लिए सत्ता महत्वपूर्ण नहीं देश महत्वपूर्ण है, हमारे लिए दल से बड़ा देश है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति एवम सदस्यता अभियान कार्यशाला में कही।उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा कांग्रेस की सरकारों ने देश समेत उत्तर प्रदेश को लूटने और बर्बाद करने का कार्य किया। कहा कि सपा के शासन काल में उत्तर प्रदेश में न बेटियां सुरक्षित थीं और ना ही व्यापारी। गुंडाराज और माफियाराज के आतंक से उत्तर प्रदेश की जनता बेहाल थी। कहा कि कांग्रेस और सपा की सरकारों ने जनता को दंगे की आग में झोंक कर सिर्फ तुष्टिकरण की राजनैतिक रोटियां सेंकने का काम किया।जबकि आज उत्तर प्रदेश में बेटियां भी सुरक्षित हैं और व्यापारी भी सुरक्षित है। कहा कि हमने अपने कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के साढ़े छ लाख युवाओं को नौकरी दी। वर्तमान समय में हम सिपाहियों के साठ हजार दो सौ पदों सफलता पूर्वक भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण कर रहे हैं और अगले दो साल में यूपी पुलिस में १ लाख नौजवानों की और भर्तियां होंगी।कहा कि हमारी आगामी योजना के अनुसार अगले दो वर्षों में हम दो लाख नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेंगे। कहा कि भेद भाव रहित चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है। कहा कि हम उत्तर प्रदेश की धरती को अपराधियों और माफियाओं से मुक्त कराने में सफल हुए जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि हमने अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाकर काम किया। कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में आज दुनिया का भरोसा भारत पर बढ़ा है जिसके कारण आज उत्तर प्रदेश में दुनिया भर के निवेशक निवेश करने के लिए आ रहे हैं।मंच पर उपस्थित मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ,
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी
भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री (युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी दार्जिलिंग सांसद कार्यक्रम मुख्य अथिति राजू बिस्ट युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल, वरुण गोयल, हर्ष वर्धन सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल ,युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू बाल्मीकि, रणजीत राय, अनुभव द्विवेदी,सतेंद्र अवाना, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमल खटीक, ,काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य,इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से भाजयुमो के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री,जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री मंडल अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख भाजयुमो के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

