उत्तर भारत में शीतलहर का कहर

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वीकेंड के मौकेपर भी मौसम साफ बना रहेगा। दिल्ली में सुबह के समय कुछ इलाकों में धुंध की हल्की परत देखने को मिल सकती है। वीकेंड के दौरान दिल्ली का न्यूनतम तापमान ७ डिग्री सेल्सियस हो सकता है।दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में भी शीत लहर ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पश्चिम यूपी में ठंड लोगों को परेशान कर रही है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कुशीनगर तक लोग ठंड की चपेट में आ चुके हैं। ठंड को लेकर मौसम विभाग पहले ही येलो अलर्ट जारी कर चुका है। उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में कोल्ड वेव का असर और अधिक होने वाला है।उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार भी ठंड की गिरफ्त में आ चुका है। इन दोनों ठंडी हवाएं पहाड़ी इलाकों में जोर से चल रही है जिसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं का असर मैदान इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी १५ दिसंबर तक ऐसे ही ठंडी हवाएं बिहार में चल सकती है।

