काशी में ‘जी राम जी’ बिल के विरोध में कांग्रेस का हंगामा, पीएम जनसंपर्क कार्यालय घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। ‘जी राम जी’ बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की सोमवार को पुलिस से तीखी झड़प हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय के घेराव के लिए मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। बैरिकेडिंग हटाने और आगे बढ़ने की कोशिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग फांदने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कई कार्यकर्ताओं को सड़क पर घसीटकर हिरासत में लिया। एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी को धक्का लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने करीब 10 वाहनों में 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैठाकर अलग-अलग थानों में भेज दिया।स्थिति बिगड़ती देख पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट कहा कि जबरदस्ती या नियम तोड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ बल प्रयोग किया जाए। इसके बाद इलाके में फ्लैग मार्च शुरू कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।उधर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय 45 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत मार्च निकालने वाले थे। सुबह उनके आवास के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी। तय समय पर वह करीब 50 कार्यकर्ताओं के साथ निकले, लेकिन टाउनहॉल चौराहे पर रोक दिए गए। इसके बाद अजय राय महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए और उपवास शुरू कर दिया।एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय के घेराव का आह्वान किया गया था। इसके तहत कार्यकर्ताओं को बीएचयू के सिंह द्वार पर जुटने को कहा गया था। यहां से लगभग तीन किलोमीटर दूर प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय तक मार्च की योजना थी। हालात को देखते हुए बीएचयू परिसर और प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय के आसपास करीब 500-500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

दोपहर करीब दो बजे तक सिंह द्वार पर 50 से अधिक कार्यकर्ता जमा हो गए और नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गई। फिलहाल सिंह द्वार पर तीन स्तर की बैरिकेडिंग कर दी गई है, जबकि प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय के बाहर तीन थानों की फोर्स और आरपीएफ के जवान तैनात हैं। इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *