उत्तर प्रदेश में सपा की बैसाखी पर खड़ी है कांग्रेस: बृजभूषण

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पूरी तरह समाजवादी पार्टी (सपा) की ‘बैसाखी’ पर खड़ी है, अगर इसे हट जाए तो कांग्रेस को उसकी ‘‘औकात’’ पता चल जाएगी।उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बिश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण रूप से बैसाखी पर खड़ी है। अगर सपा की यह बैसाखी हट जाए तो कांग्रेस को पता चल जाएगा कि उत्तर प्रदेश और देश में उसकी औकात क्या है।उन्होंने कहा राहुल गांधी खुद प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहते इसलिए वह बीच-बीच में ऐसी हरकत कर दिया करते हैं, ऐसे बयान दे दिया करते हैं कि उन्हें खुद नहीं पता होता है कि उन्हें जाना कहां है और उनका रास्ता क्या है।इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन में शामिल सपा और कांग्रेस ने इसी साल संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में क्रमश: ३७ और छह सीट जीती थीं। प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर अगले माह होने जा रहे उपचुनावों में सपा सात और कांग्रेस दो सीट पर उम्मीदवार उतारेगी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *