एसएसपी के बंगले पर सिपाही ने खुद को गोली मारी

सहारनपुर ,जनमुख न्यूज। सहारनपुर में एसएसपी के बंगले पर ड्यूटी के दौरान सिपाही ने खुद को गोली मार ली। गुरुवार रात १ बजे उसने सुसाइड किया। गोली की आवाज सुनकर एसएसपी आवास में हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर दौड़े तो उन्हें सिपाही लहूलुहान मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिपाही की पहचान मेरठ के बहसूमा थाना के गांव मोहम्मदपुर निवासी अमित कुमार (३७) के रूप में हुई है।मेरठ से सिपाही का परिवार और रिश्तेदार पहुंच गए हैं। उसके साथियों के मुताबिक, अमित ऑनलाइन गेम में काफी पैसा लगा चुका था, इससे उस पर कर्ज हो गया था। इस वजह से डिप्रेशन में था। २०१० में उसकी भर्ती हुई थी। नौकरी लगने से २ साल पहले ही उसकी शादी शिल्पा नाम की युवती से हुई थी। पत्नी गृहणी हैं। एक बेटा और एक बेटी है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *