प्रेम प्रसंग में बाधा बनी भाभी की चचेरे देवर ने गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर, जनमुख न्यूज़। सूरत से एक सप्ताह पहले पति के साथ ननिहाल आई एक महिला की गुरुवार को उसके ही चचेरे देवर ने चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, करौंदी थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव निवासी पवन मौर्या अपनी पत्नी निशा मौर्या, चचेरे भाई आदित्य मौर्या और पांच वर्षीय बेटी श्रेया के साथ गुजरात के सूरत शहर में रहकर नौकरी करता था। 21 जनवरी को पूरा परिवार सूरत से निशा के मायके कानपुर आया था। इसके बाद 28 जनवरी को सभी लोग पवन के ननिहाल ख्वाजापुर गांव पहुंचे, जहां वे नाना गुरुदीन मौर्या के घर ठहरे हुए थे।
गुरुवार दोपहर निशा घर के बाहर छप्पर के नीचे बैठी थी। इसी दौरान अचानक उसके साथ आए चचेरे देवर आदित्य ने चाकू निकाला और निशा पर हमला कर दिया। उसने बेरहमी से निशा का गला रेत दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक निशा गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी और खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। आरोपी आदित्य का रिश्तेदारी की एक युवती से प्रेम संबंध था, जो मुंबई में रहती है। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। इस संबंध की जानकारी निशा को हो गई थी और उसने यह बात घरवालों को बता दी थी। इसी से नाराज होकर आदित्य ने अपनी भाभी की हत्या कर दी।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *