सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी का लंबी बीमारी के बाद निधन

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्सर्वादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का आज गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उन्हें 19 अगस्त एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
परिवार ने उनके पार्थिव शरीर को शिक्षण और शोध उद्देश्यों के लिए एम्स, नई दिल्ली को दान कर दिया है। येचुरी के निधन के बाद पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया।
येचुरी के निधन के बाद अनेक राजनेताओ ने शोक व्यक्त किया है। गुरुवार को राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिये येचुरी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सीताराम येचुरी का निधन हम सभी के लिए एक गहरी क्षति है।

