क्रिकेटर संजय बांगर का बेटा आर्यन लड़के से बना लड़की हॉरमोनल रिप्लेसमेंट थेरेपी लेकर बदला लिंग

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कोच संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर ने अपना लिंग बदल लिया है। उन्होंने अब अपना नाम अनाया रख लिया हैं। लिंग बदलने के बाद अनाया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करने के बाद वह सुर्खियों में आ गये। वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। अनाया ने हॉरमोनल ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यह साफ हो गया कि संजय बांगर का लड़का अब आधिकारिक तौर पर लड़की बन गया है।आर्यन बांगर, जो अब अनाया के नाम से जाने जाते हैं, अपने लिंग परिवर्तन के बाद बेहद खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अनाया ने अपनी खुशी जाहिर की है। अनाया ने कैप्शन में लिखा है।ताकत खो रही हूं, लेकिन खुशी पा रही हूं। शरीर बदल रहा है, डिस्फोरिया कम हो रहा है। अभी भी लंबा सफर तय करना है, लेकिन हर कदम पर खुद को बेहतर महसूस कर रही हूं।’आर्यन बांगर, जो अब अनाया हैं, उन्होंने अपने लिंग परिवर्तन और आत्म-खोज की एक दिल को छू लेने वाली कहानी बताई, जिसमें उन्होंने क्रिकेट के दिनों से लेकर अपने असली रूप में आने की यात्रा के पलों को साझा किया। सोशल मीडिया पर एक मार्मिक कहानी चर्चा में है, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर ने अपने लिंग परिवर्तन की यात्रा साझा की है। आर्यन, जिसे अब आन्या के नाम से जाना जाता है, ने अपने जीवन में एक नया अध्याय जोड़ते हुए हार्मोनल उपचार और सर्जरी के साथ अपने अनुभव का विवरण देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। हालाँकि आन्या ने बाद में इंस्टाग्राम पोस्ट को हटा दिया, लेकिन उनके सफर की चर्चा आज भी जारी है, प्रशंसक और अनुयायी उनकी कहानी को विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर साझा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े-
गदर ३ का करना होगा लंबा इंतजार

मुम्बई जनमुख न्यूज। 'गदर २' की भारी सफलता के बाद, निर्देशक अनिल शर्मा सिर्फ एक नहीं बल्कि दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों Read more

इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर का दबदबा

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री २' की सफलता का जश्न मना रही Read more

राजस्थान में शादी करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। साउथ अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों Read more

अरशद वारसी के बयान पर भड़के बोनी कपूर

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज।हाल ही में अरशद वारसी का एक बयान सुर्खियों में है।जिसमें उन्होंने प्रभास को जोकर कहा था। Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *