खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग में झुलसे दो बच्चों समेत 11 लोग

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज । गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सुरवल गांव स्थित चिमनी पर मजदूरों द्वारा खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गयी। मजदूर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह नहीं बुझी और सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। सिलेंडर फटते ही गैस तेजी से हवा में फैल गयी और आग की लपेटे में ११ लोग आ गये। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने फौरन दो बच्चों समेत ११ लोगों को इलाज के लिए बरौली अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉ. आफताब आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। र्इंट भट्ठा के मालिक ने सदर अस्पताल के बदले सीवान के किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए लेकर चले गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि र्इंट भट्टे पर खाना बन रहा था। उसी के करीब कुछ मजदूर अलाव जलाकर बैठे थे। इस विस्फोट में आग ताप रहे मजदूर भी लपेटे में आ गये और झुलस गए। आग लगने से चिमनी पर चीख-पुकार मच गयी। झुलसने वालों में नितिन कुमार, अंकित कुमार, अजय राम, सुशील कुमार, सुशील सिंह तथा प्रमिला देवी आदि शामिल हैं। इनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। बाकी करीब आधा दर्जन घायलों का इलाज अलग अलग-जगह पर कराया गया। इस मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विनोद यादव ने बताया की सभी को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *