दालमंडी चौड़ीकरण: वाराणसी में ध्वस्तीकरण तेज, अब बुलडोजर से गिराए जाएंगे मकान

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी है। शनिवार को भी प्रशासन ने भारी पुलिस बल और संबंधित विभागों की मौजूदगी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। अब तक हथौड़े से की जा रही ध्वस्तीकरण प्रक्रिया को और तेज करते हुए प्रशासन ने बुलडोजर से मकान गिराने की तैयारी कर ली है।
शनिवार को पुलिस, प्रशासन, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और अन्य संबंधित विभागों की टीमें दालमंडी पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनजर पूरी गली में पहले बैरिकेडिंग की गई, इसके बाद चिन्हित मकानों को तोड़ने का काम शुरू किया गया। अधिकारियों ने मौके पर बताया कि जल्द ही बुलडोजर को दालमंडी में प्रवेश कराया जाएगा, जिससे ध्वस्तीकरण की रफ्तार और तेज होगी।ध्वस्तीकरण के साथ-साथ मलबा हटाने का कार्य भी एक साथ किया जा रहा है, ताकि चौड़ीकरण कार्य में कोई बाधा न आए। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियोजित तरीके से की जा रही है।
दालमंडी क्षेत्र में चौड़ीकरण योजना के तहत कुल 186 भवन चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से अब तक 40 से अधिक भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में ध्वस्तीकरण अभियान शुरू हुआ था, लेकिन एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया शुरू होने के कारण इसे अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। अब बुधवार से फिर से मकानों पर हथौड़े चलने लगे हैं और अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा

