गाजियाबाद में कपड़ा फैक्टरी में काम करने वाली महिला का शव मिला

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज । गाजियाबाद के मंडोला गांव के पास जंगल में पुलिस को ५५ वर्षीय महिला का शव मिला। पुलिस को दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या किए जाने का अंदेशा है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने से पहले दुष्कर्म की बात की पुष्टि करना जल्दबाजी होगी।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता एक जींस फैक्ट्री में धागा काटने का काम करती थी, उसके बेटे के मुताबिक, वह बृहस्पतिवार रात अपने सामान्य समय ८:३० बजे फैक्ट्री से निकली थी लेकिन ९:३० बजे तक घर नहीं लौटी थी।पुलिस के अनुसार महिला के बेटे ने कहा कि घर न लौटने सेचिंतित परिवार ने महिला के सहकर्मियों से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि वह समय पर चली गई थी। जंगल में एक शव मिलने की खबर मिलने पर पीड़ित के बेटे ने शुक्रवार सुबह अपनी मां के शव की पहचान की, जो अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी और उसके सिर चेहरे व निजी अंगों पर चोट के निशान थे और उसकी बालियां भी गायब थीं।ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा, अभी यह पुष्टि करना जल्दबाजी होगी कि महिला के साथ बलात्कार किया गया और उसके बाद उसकी हत्या की गई। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। घटनास्थल पर संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं।उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा करके सबूत इकट्ठा कर रही है और जांच के सिलसिले में नमूने इकट्ठा करने के लिए खोजी कुत्तों के दस्ते और फोरेंसिक टीम को तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *