दीपिका बनीं माँ, घर आई नन्ही परी

मुंबई, जनमुख न्यूज़। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण माँ बन गई हैं। आज उन्होंने मुंबई के रिलायंस अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। गणेश चतुर्थी के दिन दीपिका मुंबई के सिद्धीविनायक मंदिर में पति रणवीर के साथ दर्शन के लिए पहुंची थी दीपिका के माॅं बनने की खबर से फैंस में खुशी की लहर है। वे सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल फरवरी में खुशखबरी की जानकारी फैंस के साथ साझा की। इसके बाद से अभिनेत्री सोशल मीडिया पर हर अपडेट लगातार साझा करती रहीं।
डिलीवरी से कुछ दिन पहले ही दीपका पादुकोण ने मैटरनिटी शूट कराया था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। रणवीर और दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2018 में शादी रचाई। शादी के करीब छह साल बाद इस जोड़ी के घर पहले बच्चे का आगमन हुआ है।

