पहली बार हारी दिल्ली, मुंबई की दुसरी जीत

नई दिल्ली, जनमुख स्पोटर्स न्यूज। मुंबई इंडियंस ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को १२ रनों से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए २० ओवर में ५ विकेट खोकर २०५ रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम १९ ओवर में १९३ रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए करुण नायर ने सबसे ज्यादा ८९ रन बनाए। मुंबई की ओर से कर्ण शर्मा ने तीन विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल २०२५ में ये पहली हार है, जबकि मुंबई इंडियंस ने दूसरा मुकाबला जीता है।
२०६ रनों के लक्ष्य पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को पहले ही ओवर में झटका लगा। सलामी बल्लेबाज जैक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अभिषेक पोरेल ने २५ गेंद में ३३ रन बनाए। करुण नायर ४० गेंद में ८९ रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अक्षर पटेल ६ गेंद में ९ रन ही बना सके। ट्रिस्टन स्टब्स एक रन ही बना पाए। केएल राहुल ने १३ गेंद में १५ रन का योगदान दिया। विप्रज १४ रन बनाकर लौटे। १९वें ओवर में आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा रन आउट हुए। मुंबई की ओर से कर्ण शर्मा ने तीन और सैंटनर ने दो विकेट लिए।
अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए २० ओवर में ५ विकेट खोकर २०५ रन बनाए, मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक ५९ रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए ४७ रन की साझेदारी हुई। रोहित १२ गेंद में १८ और रियान २५ गेंद में ४१ रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने २८ गेंद में ४० और कप्तान हार्दिक पंड्या दो रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली की ओर से विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने २-२ विकेट लिए।

