रेखा गुप्ता के नाम पर लगी मुहर, होंगी दिल्ली की नई सीएम

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी कर रही भाजपा फिर से एक महिला को मुख्यमंत्री की कमान सौंपने जा रही है। दिल्ली में आखिरी बार भाजपा सरकार की मुखिया सुषमा स्वराज थीं। अब 27 साल बाद जब दिल्ली में भाजपा की नई सरकार का गठन होने जा रहा है तो फिर से दिल्ली की कमान एक महिला रेखा गुप्ता को सौंपी गई है। आज हुई विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई गई। पर्वेक्षकों की मौजूदगी में प्रवेश वर्मा और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा किस विधायकों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। कल रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
दिल्ली सीएम रेस में रेखा गुप्ता का नाम फाइनल होने के पीछे सबसे बड़ी वजह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को बताया जा रहा है। दरअसल आरएसएस ने महिला मुख्यमंत्री का प्रस्ताव दिया था। आरएसएस ने ही रेखा गुप्ता के नाम को आगे बढ़ाया। जिसे पार्टी आलाकमान ने मान भी लिया।
रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वो दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 साल की रेखा गुप्ता दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं। बात रेखा गुप्ता की पढ़ाई की करें तो उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की है। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव 1974 में हुआ था।

