डिप्टी सीएम ने प्रदेश में 01 करोड़ महिलाओं को लखपति महिला क्लब में शामिल करने एवं करोड़पति महिला बनाने का किया आवाहन

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में ग्यारह दिवसीय रीजनल (राष्ट्रीय स्तर) सरस मेले का भव्य समापन सोमवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्व विद्यालय में संपन्न हुआ। इस आवासीय मेले में विभिन्न प्रदेशों एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये महिला समूहों द्वारा लगभग एक करोड़ का व्यापर किया। मेले में सजावटी सामग्री, खाद्य प्रसाद, पीतल की सामग्री, अचार मुरब्बा, लेदर के सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कुर्ती, चादर, कालीन जुट के उत्पाद, मूंज के उत्पाद आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम में अम्बा श्री नीलम वाराणसी, रीता देवी झारखण्ड, कविता देवी सहारनपुर एवं सीमा देवी हरदोई द्वारा अपनी सफलता की कहानी साझा की गई।
मेले में समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा आवाहन किया गया कि समूह से और महिलाओं को जोड़ें। प्रदेश में 01 करोड़ महिलाओं को लखपति महिला क्लब में शामिल करने एवं करोड़पति महिला बनाने का आवाहन किया। आने वाले दिनों में सरस मेले के आयोजन कराये जाने की घोषणा की। जिससे अन्य प्रदेशों एवं अन्य जनपदों से आने वाली महिलाओं से प्रेरित होकर दूसरी महिलाएं भी आगे आकर कार्य कर सकें। महिलाओं के कार्यों उनके उत्पादों की सराहना भी की। उप मुख्यमंत्री द्वारा स्टालों का अवलोकन कर उत्पादों की जानकारी भी ली गयी तथा आजीविका मिशन की तरफ से लगाये गए फ़ूड कोर्ट कार्य की सराहा गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा वाराणसी की दो बीमा सखियों मीना देवी व प्रतिभा देवी, दो लखपति महिला शर्मीला देवी व लक्ष्मी वर्मा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद के 703 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि एवं 20 समूहों को रिवाल्विंग फण्ड मद में कुल रु 10 करोड़ साठ लाख पचास हजार मात्र का प्रतीकात्मक रूप से चेक उपलब्ध कराया गया। साथ ही दो समूह की महिलाओं को ई-रिक्शा उपलब्ध कराते हुए उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किया गया। उक्त मेले में सबसे अधिक विक्री करने हेतु लखीमपुर खीरी के समूह को प्रथम पुरस्कार एवं मीरजापुर के जनपद को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। उक्त द्वय स्टाल द्वारा लेदर एवं बांस के उत्पाद का विक्री एवं प्रदर्शनी की गयी। मेले में सबसे अधिक खूबसूरत स्टाल सजावट हेतु मालिक मरदान शाह समूह गाजीपुर को सम्मानित किया गया। मेले की उपलब्धि एवं आजीविका मिशन की प्रगति मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, मा. विधान परिषद् सदस्य हंसराज विश्वकर्मा व धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व मेयर कौशलेन्द्र सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्य्रकम में पैकेजिंग ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग विषयक कार्यशाला भी आयोजित की गयी। कार्यक्रम का सञ्चालन सुजीत चौबे एवं धन्यवाद ज्ञापन उपायुक्त स्वत: रोजगार द्वारा किया गया।

