साथियों को नहीं दिखाया सवा लाख का नया मोबाइल, हैवान बने साथियों ने काट दिया गला

अमृतसर, जनमुख न्यूज। नाबालिग अनिकेत की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी का नाम करण खोसला है। अन्य दो आरोपी नाबालिग हैं। दो फरार आरोपी भी नाबालिग हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापे मार रही है। आरोपियों ने कत्ल की वजह बताई तो एक बारगी पुलिस भी हैरान हो गई। सवा लाख का नया फोन खरीदा था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अनिकेत ने सवा लाख रुपये का नया फोन खरीदा था। उन्होंने अनिकेत से फोन दिखाने के लिए कहा। उसके इनकार करने पर पांचों ने मिलकर उसे खूब पीटा और फिर दातर से उसका गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी फरार हो गए। सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता हीरा लाल की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। नाबालिगों को जुवेनाइल होम भेजा जाएगा। पुलिस ने वारदात में प्रयोग किया गया दातर भी बरामद कर लिया है।

