मार्च में दूध खरीद की डिजिटल व्यवस्था लागू हो जाएगी: सुक्खू

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि किसानों से दूध की बिक्री और खरीद के लिए अगले साल मार्च तक डिजिटल व्यवस्था लागू हो जाएगी। सुक्खू ने ५०,००० लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाले दूध प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन किया।इसे रामपुर के दत्तनगर क्षेत्र में २५.६७ करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से किसानों को एसएमएस के जरिये दूध की गुणवत्ता और उसकी कीमत के बारे में जानकारी मिलेगी।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में २०,००० लीटर की क्षमता वाला एक संयंत्र पहले से ही स्थापित है और नए संयंत्र के साथ अब क्षमता बढ़कर ७०,००० लीटर प्रतिदिन हो गई है। संयंत्र की बढ़ी हुई क्षमता से चार जिलों शिमला, कुल्लू, मंडी और किन्नौर को फायदा होगा। यह २७१ दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े लगभग २०,००० किसानों के लिए भी लाभकारी साबित होगा।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *