जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया गया

वाराणसी , जनमुख न्यूज़। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा जनपद में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं का बारीकी से स्थलीय औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट्स की वर्तमान प्रगति, निर्धारित समयावधि समेत गुणवत्ता को देखा गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा जाल्हूपुर में निर्माणाधीन नवीन समेकित विद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने योजना के अंतर्गत छात्रावास के कार्यों को अगले 15 दिवस में पूरा करने के साथ समस्त कार्यों को 10 मार्च तक हर हाल में पूरा करने को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के एप्रोच मार्ग को चौड़ीकरण करने हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया गया तथा विद्यालय के सामने साफ-सफाई रखने हेतु ग्राम प्रधान को कहा गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कालेज पांडेयपुर और बड़ा लालपुर स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया तथा कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए सभी कार्यों गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण कराने को निर्देशित किया गया।

