बूथों पर बीएलओ नहीं मिले तो होगी कार्यवाही- जिलाधिकारी

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में गतिशील विधान सभा निर्वाचक नामावलियों की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के संबंध में जिलानिर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरणअधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें उपस्थित राजनैतिक दलों को एस0आई0आर0 के दौरान मतदाता सूची से मैपिंग न होने वाले मतदाताओं को ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ0 द्वारा नोटिस जारी कर सुनवाई पर एवं फार्म-6, 7, 8 के भरने के संबंध में आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए उनकी आशंकाओं का समुचित समाधान किया गया।
राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को यह भी अवगत कराया गया कि लॉजिकल डिस्क्रीपेन्सी की सूची भी सभी बी०एल०ओ० को दिया गया है तथा समस्त ग्राम पंचायत भवनों, सार्वजनिक स्थलों और तहसील, शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालयों पर चस्पा किये जाने की कार्यवाही करायी जा रही है। उक्त में नोटिस जारी कर ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ0 द्वारा सुनवाई की जायेगी। बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों द्वारा कतिपय बी0एल0ओ0 के बूथ पर न बैठने एवं आवेदन फार्मों के न प्राप्त करने के संबंध में की गयी शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त ई०आर०ओ० को ऐसे बी०एल०ओ० के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
इसी प्रकार राजनैतिक दलों द्वारा 388 वाराणसी उत्तरी के ईडेन गार्डेन रमरेपुर विद्यालय बन्द रहने तथा वहाँ के बी०एल०ओ० पहड़िया में बैठने कीशिकायत की गयी। इसी प्रकार सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र, अशोक विहार कालोनी के बी0एल0ओ0 बूथ पर न बैठने पर 388 वाराणसी उत्तरी के ई0आर0ओ0 द्वारा बताया गया कि उस भवन में मरम्मत का कार्य होने के कारण बगल के बूथ पर बी०एल०ओ० बैठ रहें है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी ई0आर0ओ0 को निर्देशित किया गया कि जिन बी०एल०ओ० द्वारा फार्म-6, 7, 8 प्राप्त करने में हीलाहवाली की जा रही है, उनके बी0एल0ओ0 के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जाय। सभी उपस्थित राजनैतिक दलों से अपील की गयी कि जिन बूथों पर बी०एल०ओ० द्वारा फार्म लेने में हीलाहवाली की जा रही है उसकी तत्काल सूचना सम्बन्धित विधान सभा के ई०आर०ओ० को उपलब्ध कराया जाय।
मतदाताओं द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आयोग के ऐप ECINET mobile app एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म-6, फार्म – 8 घोषणा-पत्र सहितनिर्धारित प्रपत्र एवं फार्म—7 भकर सबमिट कर सकता है। वर्तमान में गतिशील प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 में राजनैतिक दल यथा-भारतीय जनता पार्टी द्वाराकुल 3049 बी0एल0ए0, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा कुल 3049, समाजवादी पार्टी द्वारा 2795, बहुजन समाज पार्टी द्वारा 2707, आम आदमी पार्टी द्वारा65 एवं सी०पी०आई०एम० द्वारा 26 बी०एल०ए० की तैनाती की गयी है, जो बी०एल०ओ० के साथ समन्वय स्थापित कर अच्छा कार्य कर रहे हैं। साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है जो दिनांक 04.11.2025 से क्रियाशील है। कन्ट्रोल रूम का नम्बर 0542-2508454,0542-2990783 एवं 0542-2990784 है। साथ ही टोल फ्री नम्बर -05421950 भी क्रियाशील है।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संजय सोनकर, जिला महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, महानगर महामंत्री, समाजवादी पार्टी के संतोष यादव, जिला प्रवक्ता, राज कूपर (अजय चौधरी) 388 वाराणसी उत्तरी के विधानसभा प्रभारी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अशोक कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी के डा० शिव कुमार सोनकर, कार्यकारणी सदस्य एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

