डीएम ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जांची, नकल रोकने के लिए दिए सख्त निर्देश

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। जिलाधिकारी ने आगामी बोर्ड परीक्षा की सुचिता सुनिश्चित कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये सुचारू तैयारीसमस्त केंद्र व्यवस्थापक एवं बाहया केंद्र व्यवथापक को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र के समस्त सीसीटीवी कमरे एवं डीवीआर क्रियाशील रहे परीक्षा की सुचिता बनाए रखने हेतु अनिवार्य रूप से समस्त परीक्षार्थियों की फ्रिशकिंग की जाए तथा परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं दी जाए । शासन विभाग के निर्देश के क्रम में आगामी बोर्ड परीक्षा की सुचारू तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस लाईन सभागार (टीन सेड) में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, बाह्य केन्द्र व्यवस्थाक एवं अन्तरिक केंन्द्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। जिसमें अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) वाराणसी, क्षेत्रीय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षे0का0 वाराणसी सहित 08 जोनल मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्टेट, 117 स्टैट्रिक मजिस्ट्रेट, 117 बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक एवं 117 आन्तिरिक केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहें। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने उपस्थित सभी केंद्र व्यवस्थापको, बाहया केंद्र व्यवथापक सेक्टर मैजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मैजिस्ट्रेट को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। समस्त केंद्र व्यवस्थापक एवं बाहया केंद्र व्यवथापक को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र के समस्त सीसीटीवी कमरे एवं डीवीआर क्रियाशील रहे। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने हेतु अनिवार्य रूप से समस्त परीक्षार्थियों की फ्रिशकिंग की जाए तथा परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं दी जाए। अधिकारियों को परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु कटिबद्ध रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा परीक्षा प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, विद्युत, जल आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था पर विस्तृत समीक्षा की गयी। सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को उनके दायित्वों, निगरानी प्रक्रिया एवं रिपोर्टिंग तंत्र की जानकारी दी गयी। परीक्षा के दौरान संभावित चुनौतियों (जैसे धोखाधड़ी रोकथाम, भीड़ प्रबंधन) पर चर्चा एवं समाधान केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा सामग्री वितरण, उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। सभी प्रतिभागियों को शासन के नवीनतम दिशा-निर्देशों का पालन एवं तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिये गये। बैठक में अपर ज़िलाधिकारी नगर/नोडल अधिकारी परीक्षा ADCP प्रोटोकॉल सचिव क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *