घने कोहरे के आगोश में दिल्ली, सड़क के साथ रेल और हवाई यातायात भी ठप

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा एक बार फिर से छा गया है। दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहर भी आज सुबह से घने कोहरे की आगोश में हैं। दिल्ली में सुबह से ही कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। दिल्ली का आसमान घने कोहरे से ढका हुआ है जबकि सूरज भी नहीं निकला है। पाकिस्तान के लाहौर से लेकर समूचा उत्तर भारत कोहरे में लिपटा नजर आ रहा है। शुक्रवार को इस सीजन का सबसे अधिक कोहरा देखने को मिल रहा है।
बता दें कि देश के अधिकांश इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को ठंड के साथ लोगों को कोहरे की भी मार झेलनी पड़ी है। हालात ये रहे कि सड़क जीरो विजिविटिी के चलते जहां सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है वहीं घने कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह १०० से भी ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इंडिगो एयरलाइंस ने सुबह ५.०४ बजे सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले उड़ान की स्थिति के बारे में अपडेट रहने की अपील की। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार डॉट कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर १०० से अधिक उड़ानों में देरी हुई है। डायल ने यात्रियों से उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करने को कहा और यात्रियों को हुई किसी भी असुविधा के लिए खेद भी जताया।
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह ५.३० बजे दिल्ली में ९.६ डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान ६ डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान ‘घने कोहरे’ के साथ २० डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। बता दें कि मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश की चेतावनी दी है। घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली में इस दौरान न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम तापमान २० डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है।
कोहरे के चलते इन ट्रेनों यातायात भी बुरी तरह प्रभावित
कोहरे के चलते कई ट्रेनों में देरी हुई है। जिन ट्रेनों में देरी हुई है-

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

१२५६५ – बिहार एस क्रांति एक्सप्रेस: १६५ मिनट लेट (०५:०५ निर्धारित समय)।
१५७४३ – फरक्का एक्सप्रेस: १३७ मिनट लेट (०६:०५ निर्धारित समय)।
१५६५८ – ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस: १९३ मिनट लेट (०५:५० निर्धारित समय)।
१२३९७ – महाबोधि एक्सप्रेस: २२८ मिनट लेट (०४:१० निर्धारित समय)।
१२५५५ – गोरखधाम एक्सप्रेस: १७३ मिनट लेट (०५:१५ निर्धारित समय)।
१२४५१ – श्रमशक्ति एक्सप्रेस: १६२ मिनट लेट (०५:५५ निर्धारित समय)।
२२४१३ – एनडीएलएस हमसफर एक्सप्रेस: १६९ मिनट लेट (०६:१५ निर्धारित समय)।
१२९८७ – आरजेपीबी तेजस राज एक्सप्रेस: ११० मिनट लेट (०७:४० निर्धारित समय)।
१४२१७ – उंचाहर एक्सप्रेस: ३५४ मिनट लेट (०४:०० निर्धारित समय)।
१२४२७ – रीवा एएनवीटी एक्सप्रेस: १७६ मिनट लेट (०६:४० निर्धारित समय)।
१२३६७ – विक्रमशिला एक्सप्रेस: १५३ मिनट लेट (०७:२० निर्धारित समय)।
१२४२९ – प्रयागराज एक्सप्रेस: १८५ मिनट लेट (०७:०० निर्धारित समय)।
१२३९१ – श्रमजीवी एक्सप्रेस: १११ मिनट लेट (०४:४० निर्धारित समय)।
१४२०७ – पद्मावत एक्सप्रेस: ६९ मिनट लेट (०६:३० निर्धारित समय)।
१२२२९ – लखनऊ मेल: ६४ मिनट लेट (०६:५५ निर्धारित समय)।
१५१२७ – काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस: १२४ मिनट लेट (०५:४५ निर्धारित समय)।
१२४१९ – एलकेओ एनडीएलएस एसी एक्सप्रेस: १३२ मिनट लेट (०७:३० निर्धारित समय)।
१२५५७ – सप्त क्रांति एक्सप्रेस: १२४ मिनट लेट (०७:४० निर्धारित समय)।
२२१८१ – जेबीपी एनजेडएम एसएफ एक्सप्रेस: १३६ मिनट लेट (०४:१० निर्धारित समय)।
१२४८५ – गोंडवाना एक्सप्रेस: १०६ मिनट लेट (०५:०० निर्धारित समय)।
१२४४७ – यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: २०५ मिनट लेट (०५:२२ निर्धारित समय)।
१४६२४ – पातालकोट एक्सप्रेस: ३३६ मिनट लेट (०३:२६ निर्धारित समय)।
१२७२३ – तेलंगाना एक्सप्रेस: १०४ मिनट लेट (०८:०० निर्धारित समय)।
१२१५५ – आरकेएमपी एनजेडएम एक्सप्रेस: ८८ मिनट लेट (०८:०० निर्धारित समय)।
१२४१३ – राजधानी एक्सप्रेस: ४८२ मिनट लेट (०३:५० निर्धारित समय)।
१२४८५ – एनईडी एसजीएनआर एसएफ एक्सप्रेस: ५०८ मिनट लेट (१०:१० निर्धारित समय)।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *