पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली और आसपास महसूस किए गए झटके

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज।पाकिस्तान में बुधवार दोपहर १२.५८ बजे ५.८ तीव्रता का भूकंप आने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी इसके झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।उसने बताया कि भूकंप का केंद्र पंजाब के अमृतसर से ४१५ किलोमीटर दूर पश्चिम में था। इस संबंध में और जानकारी की प्रतीक्षा है।

