नवरात्रि अष्टमी पर काशी में उमड़ी आस्था: मंगला गौरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंगला गौरी मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन-पूजन कर रहे हैं।
पंचगंगा घाट के ऊपर स्थित इस प्राचीन मंदिर में सुबह मंगला आरती के बाद जैसे ही पट खुले, पूरा परिसर “जय माता दी” के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
मंदिर के महंत के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना भगवान सूर्य द्वारा की गई मानी जाती है। पौराणिक मान्यता है कि यह स्थल काशी के आनंदवन और कटिवन की चोटी पर स्थित है, जहां भगवान सूर्य ने तपस्या की थी। उनके तप से निकला पसीना ‘किलना नदी’ के रूप में प्रसिद्ध हुआ और नीचे पंचगंगा तीर्थ स्थित है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां मंगला गौरी को सौभाग्य और मंगल की देवी माना जाता है। खासकर व्रती महिलाएं नवरात्र के दौरान यहां दर्शन करने आती हैं और मां से अपने परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं।
मान्यता है कि मां के दर्शन से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। श्रद्धालु 5, 7 या 14 मंगलवार तक विशेष पूजा और कुमकुम अर्चन कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते

