गुजरात में पकड़ा गया फर्जी अधिकारी, सीएम कार्यालय का रौब दिखाकर करता था ठगी

अहमदाबाद, जनमुख न्यूज। गुजरात से ठगी के नए-नए मामले लोगों को चौंका रहे हैं। ताजा मामला नवसारी जिले से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताकर लोगों को ठग रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि नवसारी एसडीएम जनम ठाकोर को इस फर्जी अधिकारी का शक तब हुआ जब आरोपी बार-बार फोन कर मामलों में दखल देने लगा। उसने खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताया और सरकारी कामों में अपनी धमक दिखाने की कोशिश की।
वहीं एसडीएम ने मामले की जांच शुरू करवाई तो असलियत सामने आई। जांच में पता चला कि आरोपी का नाम नितेश चौधरी है और वह सूरत जिले के बारडोली के पास मढ़ी वांसकुई गांव का रहने वाला है।
वैâसे करता था लोगों से ठगी?
नितेश खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ता था। वह सरकारी अधिकारियों को फोन करता और मामलों में हस्तक्षेप करता था। इस रौब का फायदा उठाकर वह लोगों को ठगने का काम कर रहा था। जांच के बाद नवसारी एसडीएम ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी नितेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगा और किस तरह की ठगी को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *