किसानों का नोएडा कूच

दिल्ली, जनमुख न्यूज। किसान आन्दोलन में भाग लेने जा रहे किसानों को भंगेला चेक पोस्ट पर पुलिस ने रोका वहीं मेरठ में टोलप्लाजा पर किसानों को रोका गया तो कहीं नजरबंद भी कर दिया गया।हांलाकि किसान यूनियन ने आज गे्र्रटर नोएडा मे महापंचायत बुलाई लेकिन पुलिस ने उन्हें अलीगढ़ ही रोक दिया । प्रेरणा स्थल से किसानों को हटाकर जेल भेजे जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने आज ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर महापंचायत बुलाई है। इसमें यूनियन के नेता राकेश टिकट के भी शामिल होने की बात कही गई थी। हालांकि उन्हें अलीगढ़ में ही पुलिस ने नोएडा जाने से रोक दिया। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में किसान एकत्र होकर नोएडा के लिए रवाना हुए। लेकिन पुलिस ने उन्हें नोएडा जाने से रोक दिया। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व सहारनपुर से निकले किसानों को पुलिस ने टोल पर ही रोक लिया। वहीं किसान टोल पर ही धरना देकर बैठ गए।सिसौली में पंचायत के बाद हुआ नोएडा कूच का एलान दरअसल, यूनियन के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष पवन खटाना और संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ अन्य किसानों को जेल भेजने की खबर संगठनों के हाई कमान तक पहुंच गई। इसके बाद राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया पर शाम ४:०० बजे सिसौली में सभी जिला अध्यक्षों समेत पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में विचार करने के बाद महापंचायत बुलाने का फैसला लिया गया। इसमें राकेश टिकैत, भाकियू पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों समेत अन्य किसान नेताओं के पहुंचने की बात कही गई।पांच मंडल के किसानों को ग्रेटर नोएडा पहुंचने का आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा के हवन पर भागने प्रदेश के पांच मंडल सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़ आगरा और मुरादाबाद के किसानों के साथ आज ग्रेटर नोएडा कूच करने का एलान कर दिया था। मेरठ और सहारनपुर मंडल के किसान परतापुर में एकत्र होकर नोएडा जाने के लिए निकले तो उन्हें पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान किस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस ने पश्चिमी यूपी के विभिन्न शहरों में बड़े किसान नेताओं को उनके घर पर और आवास पर ही नजर बंद कर दिया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *