बैरिकेडिंंग तोड़ आगे बढ़े किसान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व मे हजारों किसान नोएडा से दिल्ली की ओर कूच कर गए है। किसान नए कृषि कानूनों के तहत मुआवजे और लाभ की ५ मांगों पर जोर दे रहे है। प्र्रदर्शनकारी किसान नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल से बैरिकेडिंंग तोड़कर आगे बढ़ गए है। उल्लेखनीय है कि संसद भवन में शीतकालीन सत्र चल रहा है। ऐसे में पुलिस के सामने प्रदर्शनकारी किसानों को रोकना बड़ी चुनौती है । किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस ने दिल्ली – एनसीआर में बैरिकेड लगाने और रूट डायवर्ट करने सहित सुरक्षा उपाय बढ़ा दिये है। किसानों के दिल्ली कूच के एलान के साथ ही बॉर्डरों पर भारी संख्या में पुलिस बल और आरएएफ टीम को तैनात किया गया है। सभी किसान महामाया फ्लाइओवर के एकजुट हो गए हैं। जगह जगह बैरिकेटिंग की गई है। वहीं गाजियाबाद के यूपी गेट पर भी पुलिस तैनात है। दिल्ली कूच के चलते दिल्ली-नोएडा रोड पर भारी जाम लग गया है। जाम में एंबुलेंस तक फंस गई। कई वाहन घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। फिलहाल, पुलिस ने किसानों को नोएडा में ही दलित प्रेरणा स्थल पर रोक दिया है। महामाया फ्लाइओवर से किसानों ने दिल्ली की ओर कूच किया था। आखिरकार थोड़ी दूर चलने के बाद पुलिस ने रोक दिया है। इस पर किसान हाइवे पर ही बैठ गए हैं। लेकिन लगातार नारेबाजी जारी है। साथ ही भारी पुलिस बल भी तैनात है। ताकि किसानों को दिल्ली जाने से रोका जाए। किसानों के हाईवे पर बैठने से रास्ता रोक गया है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *