भैंस पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे किसान, लोकतंत्र के महापर्व में वैशाली से आई अनोखी तस्वीर

वैशाली, जनमुख न्यूज़। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान वैशाली जिले से लोकतंत्र की एक अनोखी झलक सामने आई। भगवानपुर क्षेत्र में एक किसान भैंस पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे, जिसे देखकर मतदान केंद्र पर मौजूद लोग हैरान रह गए।यह दिलचस्प नजारा तब देखने को मिला जब किसान केदार यादव ब्लैक टी-शर्ट, काला चश्मा और सिर पर टोपी लगाए भैंस की सवारी करते हुए मतदान केंद्र पहुंचे। उनके एक हाथ में वोटर आईडी कार्ड था, जबकि दूसरे हाथ में वोटर लिस्ट और डंडा। मतदान केंद्र पहुंचते ही सभी की नज़रें उन पर टिक गईं।थोड़े ही समय में केदार यादव की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, और लोग उनकी रचनात्मकता और लोकतंत्र के प्रति उत्साह की सराहना करने लगे।केदार यादव ने बताया कि उन्हें मतदान केंद्र तक आने के लिए कोई वाहन नहीं मिला, इसलिए उन्होंने अपनी भैंस को ही सवारी बना लिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा —> “पांच साल बाद लोकतंत्र का महापर्व आया है। आज गाड़ी-घोड़ा नहीं चल रहा, लेकिन वोट डालना जरूरी है। हम किसान हैं, भैंस पालते हैं, इसलिए उसी पर सवार होकर वोट देने आया हूं।”उन्होंने लोगों से अपील की कि “किसी भी परिस्थिति में मतदान जरूर करें, क्योंकि यह हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है।”

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *