6 दिसम्बर को दिल्ली, मार्च करेंगे किसान

चंडीगढ़,जनमुख न्यूज। शंभू बार्डर व खनौरी बार्डर पर डटे किसानों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। किसान जत्थेबंदियों ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। पिछले ९ महीने से पंजाब और हरियाणा बार्डर पर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है।किसान संगठनों ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। किसानों ने आज चंडीगढ़ में प्रेस करके का कि वह ६ दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे। किसान नेताओं सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह २६ नवंबर को भूख हड़ताल पर बैठेंगे। जिस दिन खनोरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे उस दिन से सरकार को १० दिन का समय दिया जाएगा। अगर कोई समाधान निकला तो ठीक, नहीं तो ६ दिसंबर को दिल्ली की और कूच करेंगे।किसानों का कहना है कि कोर्ट के आदेशों के बावजूद बार्डर नहीं खओला गया है। वह ९ महीने से चुप बैठे हैं, सरकार ने कोई समाधान नहीं किया है। आगे किसानों ने कहा कि वह दिल्ली ट्रैक्टर-ट्रालियों में ही जाएंगे, क्योंकि इसमें उनका राशन व टैंट का सामान होता है। बता दें कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल २६ नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर चल रहे मोर्चे पर अनशन शुरू करेंगे।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *