पिता की हैवानियत, बेटी संग किया दुष्कर्म: मां ने दर्ज करायी रिपार्ट

देवरिया, जनमुख न्यूज। देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना इलाके के एक गांव से हैवानियत की खबर सामने आयी जहां हैवान बाप ने ढाई माह पहले अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बाहर चला गया।
एक दिन पूर्व घर आने पर पीड़िता की मां और पिता के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद पीड़ित की मां ने रविवार को पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि भाटपाररानी थाना इलाके के एक गांव निवासी महिला ने थाने में सूचना दी कि उनकी १३ साल की पुत्री के साथ उसके बाप ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।
साथ ही मौके पर पहुंचकर फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर भी घटनास्थल पर पहुंचे। सबूत जुटाए जा रहे हैं। थाना अध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि नामजद अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी पीड़िता का पिता ही है।

