अस्सी घाट पर किराए पर्यटक और नाविक में मारपीट, आधा दर्जन हिरासत में

वाराणसी,जनमुख न्यूज। अस्सी घाट पर किराये को लेकर पयर्टकों और नाविकों में झगड़ा हो गया। नाविकों ने एक पयर्टक की पिटाई कर दी। ये बात जब पर्यटक के साथियों को पता चली तो वे नाविकों से भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस को जैसे ही सूचना।मिली। ६ लोगों को हिरासत में ले लिया। मौजूद लोगों ने बताया कि नाविक घाट घुमाने का १०० रूपया मांग रहे थे लेकिन बाहर से आए लड़के ५० रूपए देने की जिद कर रहे थे। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगा। पर्यटकों ने बताया कि घाट पर आने वाले लोग यहां घूमने आते हैं लेकिन नविको द्वारा इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है मौजूद लोगों ने कहा किसी के ऊपर ऐसे हाथ नहीं उठाया जाना चाहिए। दोनों युवकों ने बताया कि वह चंदौली से बीएचयू अपना कान दिखाने आए थे। उसके बाद वह गंगा में घूमने के लिए निकले थे नाविक से उन्होंने ५० रूपए लेने के लिए कहा लेकिन नाविक ने १०० रूपए लेने की बात कही जिस पर दोनों पक्षों में बहस हुआ और मारपीट हुआ।

