काशी में विराजमान हुए मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा, पांच दिवसीय गणेश उत्सव शुरू

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। ठठेरी बाजार स्थित शेरवाली कोठी में मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा श्रीगणेश जी की प्रतिमूर्ति शीशमहल में विराजमान होकर भक्तगण को आशीर्वाद दे रहे हैं।
इसी के साथ श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति का पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव समारोह आज से शुरू हो गया।
लालबाग का राजा श्रीगणेश जी की प्रतिमूर्ति की बुधवार को श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने शीशमहल में विराजमान कराया।
मराठा विधि से सुप्रसिद्ध विद्वान पं धन्जय खुंटे महराज व नितिन उपाध्याय ने सुबह विधिवत सम्पन्न कराया।
श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष आंनद राव सूर्यवंशी व पदाधिकारियों ने श्री गणेश जी पूजन किया।
उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डा दयाशंकर मिश्र दयालु (मुख्य अतिथि) ने पूजन व महाआरती की।
श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के वरिष्ठ संरक्षक माणिक राव पाटिल, संरक्षक संतोष पाटिल, अध्यक्ष आंनद राव सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने मुख्य अतिथि डा दयाशंकर मिश्र दयालु का माल्यार्पण, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट किया।
आयुष मंत्री डा दयाशंकर मिश्र ने श्रीगणेश जी कामना किया कि कोई भी व्यक्ति आपके शरण में आए सभी सुखी व समृद्ध हो।
उन्होंने कहा कि आज से वाराणसी कैंट स्टेशन से 8 वां वन्दे भारत रेलगाड़ी शुरू हो गया है। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर यह काशीवासी को उपहार है।
सांयकाल छः बजे से जय पाण्डेय (ग्रुप) ने श्री गणेश जी के सम्मुख जागरण की प्रस्तुति कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।रात्रि 9 बजे श्रीगणेश महाआरती किया गया। आयोजन में सर्वश्री माणिक राव पाटिल (वरिष्ठ संरक्षक), संतोष पाटिल,सुहास पाटिल, ताना जी पाटिल,हणमंत राव मोरे, चन्द्रशेखर शिंदे (संरक्षक), आनन्द राव सूर्यवंशी (अध्यक्ष), अन्ना मोरे ( महामंत्री), हनुमान शिंदे (कोषाध्यक्ष), अजीत पाटिल,मूसा मूलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिन्दे, सुनील शिन्दे, रवि सेठ (उपाध्यक्ष), विनोद जाधव, शुभम् पाटिल, वसन्त तामखड़े, सुभाष जगताप (पिन्टू) शंकर भगत, संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, अक्षय माली (मंत्री), प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल (सह कोषाध्यक्ष), अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड (कार्यक्रम संयोजक),डा कैलाश सिंह विकास (मीडिया प्रभारी) पार्षद अवनीश यादव, शेरावाली कोठी के प्रबंधक सचि शाह, रवि सर्राफ सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता, भक्तगण शामिल रहे।

