नोएडा: पुलिस पर हमला करने वाले को पांच साल की कैद

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर की जिला अदालत ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के पांच वर्ष पुराने मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए पांच साल कैद और छह हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिला अदालत ने कुख्यात बदमाश राज ठाकुर उर्फ राजू को इस मामले में दोषी ठहराया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-३९ पुलिस थाना क्षेत्र में तत्कालीन थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा और उनकी टीम ने ३० अगस्त २०१९ को एक मुठभेड़ के दौरान राजू को महर्षि आश्रम के पास से गिरफ्तार किया था।प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया था। उन्होंने बताया कि मामले में विवेचना पूरी करने के बाद अदालत के समक्ष आरोपपत्र दाखिल किया गया। उन्होंने बताया कि अदालत ने मंगलवार को सुनवाई पूरी करते हुए राजू को इस मामले में दोषी ठहराया और पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *