तमिलनाडु के विल्लुपुरम में आई बाढ़, ट्रेने रद्

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। चक्रवात फेंगल के कारण तमिलनाडु के विल्लुपुरम बाढ़ की चपेट में है। तमिलनाडु के उत्तरी तटीय क्षेत्र और पुडुचेरी में चक्रवाती तूफान का असर सोमवार को कम हो गया। विल्लुपुरम और आसपास के गांवों को बारिश का खामियाजा भुकतना पड़ रहा है। बाढ़ का पानी निचले इलाकों में बढ़ने लगा है। विल्लुपुरम में विक्रावंडी और मुंडियामपक्कम के बीच एक पुल पर पानी के खतरे के स्तर से ऊपर बढ़ने के कारण दक्षिणी रेलवे ने सोमवार सुबह रेल सेवाओं को निलंबित करने की घोषणा की। स्थिति को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द किया गया, जिसमें एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें शामिल हैं। धर्मपुरी और कृष्णागिरी जिले भी बाढ़ से प्रभावित हैं। भारी बाढ़ के कारण उथंगराई से कृष्णागिरि और तिरुवन्नामलाई जैसे शहरों तक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। पुडुचेरी में नुकसान का आकलन बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने बताया कि चक्रवात फेंगल से हुए नुकसान का आकलन करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस रिपोर्ट को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। राज्य गृह मंत्री ए नमस्सिवायमने एक विज्ञप्ति में कहा कि सोमवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखे जाए। ३० नवंबर को पुडुचेरी के पास भूस्खलन के बाद रविवार को चक्रवात का असर कम हो गया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *