माघ पूर्णिमा पर काशी में आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई पुण्य डुबकी

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक नगरी काशी में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। तड़के भोर से ही लाखों श्रद्धालु मां गंगा में पुण्य स्नान के लिए विभिन्न घाटों पर पहुंचने लगे। हर-हर महादेव और गंगा मैया की जयकारों से पूरा काशी क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
मान्यता है कि माघ मास की पूर्णिमा को गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी विश्वास के साथ देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु काशी पहुंचे। दशाश्वमेध, अस्सी, पंचगंगा, केदार, राजघाट सहित सभी प्रमुख घाटों पर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और स्नान के बाद दीपदान किया। घाटों पर कल्पवासी, साधु-संत और गृहस्थ श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। कई श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य कर जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और दक्षिणा प्रदान की।
गंगा स्नान के पश्चात बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, जहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रही।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। गंगा घाटों, काशी विश्वनाथ धाम, गोदौलिया सहित प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल, पीएसी और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए थे। भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग की गई और ड्रोन कैमरों के जरिए संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी गई।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *