अच्छी नींद के लिए फालो करें ये आसान टिप्स

रात का समय सोने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। वहीं स्वस्थ रहने के लिए सभी को अच्छी और गहरी नींद लेनी चाहिए। क्योंकि यह हमारे शरीर और दिमाग को तरोताजा बनाता है और अगले दिन के लिए तैयार करता है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ और काम के तनाव के चलते लोगों को पर्याप्त नींद नहीं मिल पा रही है। वहीं धीरे-धीरे यह आदत इंसोम्निया बीमारी बन सकती है। पर्याप्त नींद न लेने से आपके शरीर को तमाम तरह की बीमारियां घेर सकती हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की मानें, तो अच्छी और गहरी नींद से शरीर रिपेयर, रिलैक्स और रिजुवनेट होता है। ऐसे में अगर आपको भी सोने में दिक्कत होती है, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ५ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
सोने-जागने का नियम बनाएं
आपको सोने और जागने का नियम बनाना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक रोजाना एक ही समय पर सोना और जागना चाहिए। यही रूटीन आपको छुट्टियों वाले दिन भी रखना चाहिए।
सही जगह का चुनाव
अच्छी और गहरी नींद के लिए आपके सोने की जगह सही होनी चाहिए। अगर संभव हो तो सोने वाले रूम को अंधेरा, शांत और आरामदायक तापमान पर रखें।
डिजिटल डिवाइस से बनाएं दूरी
इसके साथ ही सोने से पहले कंप्यूटर, टीवी और स्मार्टफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग सीमित करें। क्योंकि यह आपकी नींद को डिस्टर्ब कर सकते हैं। जिससे आपको अगली सुबह थकान व आलस महसूस हो सकता है।
भूलकर भी न करें ये काम
बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक रोजाना सोने से पहले कुछ काम करने से बचना चाहिए। जैसे आपको सोने से पहले अधिक कैफीन, अधिक भोजन या फिर शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
एक्सरसाइज
रोजाना थोड़ा व्यायाम जरूर करें और दिन के समय अगर आप फिजिकल एक्टिव रहते हैं। तो इससे आपको रात में अधिक आसानी से नींद आ सकती है।

इसे भी पढ़े-
पीरियड्स में कद्दू के बीज खाने के जानिए क्या हैं फायदे

जनमुख, फिटनेस न्यूज। वैसे तो कद्दू के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व होते Read more

एक हजार डॉलर प्रति डोज वाली डायबिटीज की नई दवा ‘Tirzepatide’ को भारत में मिली मंजूरी, जल्द बाजार में होगी उपलब्ध

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। भारत में डायबिटीज के मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या के बीच एक नई दवा को Read more

रोजाना डाइट में शामिल करे ये ड्राई फ्रूटस , चेहरा दिखेगा जवान

जनमुख ब्यूटी /फैशन न्यूज। बड़े-बुजुर्गों ने हमेशा कहते रहते हैं कि मेवा सेवा करना काफी जरुरी है। लेकिन आजकल के Read more

विंटर सीजन में बनाएं 3 तरह के मुरब्बा, स्वाद के साथ सेहत भी

जनमुख, हेल्थ न्यूज । सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और स्वाद का आनंद लेने के लिए मुरब्बा एक बढ़िया Read more

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *