मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान

उत्त्तर प्रदेश,जनमुख न्यूज। कानपुर देहात में दीपावली पर्व के मौके पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेशानुसार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई।इस अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। इनमें बिल्हौर रोड रसूलाबाद के खाद्य कारोबारी सर्वेश गुप्ता से गुलाब जामुन मिक्स, योगेश कुमार गुप्ता से बेसन, महटौली सिकन्दरा से महेन्द्र कुमार से बर्फी, और अन्य प्रतिष्ठानों से पनीर तथा मिल्क केक के नमूने शामिल हैं। सभी नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

