जजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र बबली भाजपा में शामिल

चंडीगढ़, जनमुख न्यूज। विधानसभा चुनाव से पहले जजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र बबली भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली भाजपा मुख्यालय में उन्होंने पार्टी का दामन थामा। उनके अलावा गुरुग्राम के पूर्व जेल सुपरिटेंडेंट सुनील सांगवान व संजय कबलाना भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली सोमवार को आखिरकार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बबली पहले कांग्रेस में टिकट को लेकर प्रयास में थे लेकिन पार्टी द्वारा मना किए जाने के बाद बीजेपी में शामिल हुए हैं। देवेंद्र बबली इससे पहले वर्ष २०१४ में निर्दलीय चुनाव लड़े थे लेकिन उस समय सुभाष बराला से हार गए थे। वर्ष २०१९ में कांग्रेस में टिकट न मिलने पर जजपा की तरफ से लड़े और भारी मतों से विजय जीते थे। भाजपा और जेजेपी में ग’बंधन होने के दौरान विधायक देवेंद्र सिंह बबली का किसानों ने विरोध किया था। वर्ष २०२१ में बबली को सरकार में पंचायत मंत्री बनाया गया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *