ठाणे के आश्रय गृह में रहने वाली चार नाबालिग लड़कियां लापता

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज । महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सरकारी आश्रय स्थल में रहने वाली चार नाबालिग लड़कियां कथित तौर पर भाग गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। हिल लाइन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि १३ से १७ वर्ष की आयु की ये लड़कियां उल्हासनगर (ठाणे), उत्तर प्रदेश, बांग्लादेश और मुंबई के मानखुर्द की रहने वाली हैं।उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार देर रात साढ़े तीन बजे के आसपास आश्रय गृह से कथित तौर पर भाग गई। आश्रय स्थल के प्राधिकारियों ने कल्याण, अमरनाथ और उल्हासनगर रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर उनकी तलाश की।अधिकारी ने बताया कि उनका पता नहीं चलने के बाद आश्रय स्थल के प्राधिकारियों ने शनिवार रात को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा १३७ (२) (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि नाबालिगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *