गुजरात के बनासकांठा में बस पलटने से चार यात्रियों की मौत

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज । गुजरात के बनासकांठा जिले में सोमवार को सुबह अंबाजी मंदिर से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और लगभग ३० अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।बस करीब ५० तीर्थयात्रियों को लेकर खेड़ा जिले के कठलाल जा रही थी और यात्री अंबाजी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वापस लौट रहे थे। दांता पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अंबाजी से लौटते समय बस पहाड़ी सड़क पर थी और तभी दांता तालुका के त्रिशूलिया घाट पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पटल गई।पुलिस अधीक्षक अक्षय राज ने बताया दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि २५ अन्य को मामूली चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *