आज से रात में ताज का दीदार करें 30 मिनट के देने होगें 510 रुपए

उत्त्तर प्रदेश, जनमुख न्यूज । आज १५ अक्टूबर से ताजमहल का रात में दीदार कर सकते हैं। १९ अक्टूबर तक के लिए रात १२ बजे तक ताजमहल खुला रहेगा। इसके लिए सप्ताहभर पहले ही सभी टिकट बुक हो चुके हैं। १५, १६ और १७ अक्टूबर को ताजमहल के रात में दीदार के लिए सभी टिकट बिक चुके हैं। सिर्फ १९ अक्टूबर को ही कुछ स्लॉट में टिकट मिल पा रहा है।रात ८ से १२ बजे तक ३०-३० मिनट के ८ स्लॉट में पर्यटक ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। इसके लिए भारतीय पर्यटकों को ५१० रुपए और विदेशी पर्यटकों को ७५० रुपए का टिकट खरीदना होता है। हर स्लॉट में पर्यटकों को ५०-५० के ग्रुप में प्रवेश दिया जाएगा।एक दिन में अधिकतम ४०० पर्यटक ही रात में ताज का दीदार कर सकते हैं। ऑनलाइन इस बार १५ से १७ अक्टूबर के बीच सभी स्लॉट में ताजमहल के टिकट बुक हो चुके हैं। १८ अक्टूबर को शुक्रवार के कारण बंद रहेगा।

