गडकरी ने जम्मू कश्मीर के गांदरबल में प्रवासी मजदूरों पर हमले की निंदा की

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में हुए आतंकवादी हमले की केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को निंदा की। गडकरी ने कहा कि आतंकवादियों ने गांदरबल जिले के गुंड इलाके में एक सुरंगनिर्माण का काम कर रही निजी कंपनी के मजदूरों के शिविरों पर गोलीबारी की।अधिकारियों ने बताया कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य श्रमिक एवं एक चिकित्सक की मौत उपचार दौरान हो गयी। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में गडकरी ने कहा कि निर्दोष मजदूर सोनमर्ग के गगनगीर में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना में लगे हुए थे।गडकरी ने कहा मैं जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग के गगनगीर में निर्दोष मजदूरों पर हुए भयानक आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं, जो एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना में लगे हुए थे।उन्होंने कहा मैं शहीद मजदूरों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और इस कठिन समय में उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने के लिए हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *