दिल्ली मेट्रो में केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

दिल्ली, जनमुख न्यूज। मेट्रो में केबल चोरी करने वाले ११ सदस्यीय गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार दिल्ली मेट्रो नेटवर्क से सिग्नलिंग केबल चुराने वाले कुख्यात गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।पुलिस ने बताया कि यह गिरोह विशेष रूप से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और द्वारका के बीच ब्लू लाइन पर मेट्रो केबल की चोरी करता था। संयुक्त पुलिस आयुक्त (परिवहन रेंज) विजय सिंह ने कहा, गिरोह की गतिविधियों के कारण मेट्रो सेवाएं बाधित और यात्रियों को काफी असुविधा हुई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पहले भी चोरी के तीन मामलों में शामिल रह चुके राशिद मलिक (२६), शाहरुख मलिक (२९), रमजान (३२) और जुनैद उर्फ ??भूरा (३२) के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि चोरी का पता पांच दिसंबर को सुबह पांच बजे चला, जब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के सिग्नल विभाग के सेक्शन इंजीनियर ने नियंत्रण कक्ष में असामान्य सिग्नल सर्किट अलार्म की सूचना दी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *