उत्तर प्रदेश के आगरा में गैंगस्टर की १.२० करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

उत्तर प्रदेश,जनमुख न्यूज। के आगरा में पुलिस ने कुख्यात अपराधी अली शेर कुरैशी की १.२० करोड़ रुपये की संपत्ति रविवार को कुर्क कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, आरोपी अली शेर कुरैशी की शाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया गया। उसपर अलग-अलग थानों में बीस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।सहायक पुलिस आयुक्त (लोहामंडी) मयंक तिवारी ने बताया कि लोहामंडी क्षेत्र के रहने वाले अली शेर कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में लूट, अपहरण, बलवा,फिरौती, गुंडा एक्ट समेत अन्य धाराओं में २२ मुकदमे दर्ज हैं।उन्होंने बताया कि अली शेर पर दो बार गुंडा एक्ट और गैंगस्टर भी लग चुका है। अधिकारी ने बताया कि न्यायालय में जारी मुकदमे के मद्देनजर पुलिस कमिश्रर के कुर्की के आदेश के बाद रविवार को पुलिस ने अभियुक्त की एक करोड़ २० लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की।रविवार अपराह्न बड़ी संख्या में लोहामंडी थाने से पुलिस बल अली शेर के सैय्यद पाड़ा स्थित आवास पर पहुंचा और कुर्की की कार्रवाई की। तिवारी ने बताया कि आरोपी ने अपराध अनैतिक जरिये से संपत्ति अर्जित की थी और न्यायालय के आदेश पर संपत्ति कुर्क की गयी है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *