पुलिस भती परीक्षा में दो नम्बर से चुकी युवती ने किया सुसाइड

आगरा,जनमुख न्यूज। आगरा के थाना बरहन क्षेत्र में पुलिस भर्ती परीक्षा में असफल होने पर बरहन के गांव बिरूनी में २१ वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली। शुक्रवार को युवती ने परिणाम देखा था। दो अंक कम आने से वह सफल नहीं हो सकी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। अंतिम संस्कार कर दिया गया।गांव बिरूनी निवासी अरुण किसान हैं। शिवानी स्नातक पास कर चुकी थी। परिजन ने बताया कि उसने प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के लिए अगस्त में आयोजित लिखित परीक्षा दी थी। बृहस्पतिवार को परीक्षा का परिणाम आया। शुक्रवार करीब ११:३० बजे शिवानी ने रिजल्ट देखा। उसमें उसका नंबर नहीं था।

