गोदरेज ने कोलकाता में 53 एकड़ जमीन खरीदी

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने एक परियोजना के निर्माण के लिए कोलकाता में ५३ एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है, जिसकी राजस्व क्षमता करीब ५०० करोड़ रुपये होने का अनुमान है।गोदरेज प्रॉपर्टीज भारत की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने कोलकाता के जोका में करीब ५३ एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है।गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कहा प्रस्तावित परियोजना में १३ लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र की विकास क्षमता होने का अनुमान है, जिसमें मुख्य रूप से आवासीय प्लॉट का विकास शामिल है। इसकी अनुमानित राजस्व क्षमता ५०० करोड़ रुपये है।कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने कहा यह भूमि अधिग्रहण भारत के प्रमुख शहरों में हमारी उपस्थिति को गहरा करने की हमारी रणनीति के अनुकूल है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *