इन कंपनियों का नकली सरसों तेल, छापेमारी में एक करोड़ के सामान मिले

पटना, जनमुख न्यूज। पटना में ब्रांडेड कंपनियों का टैग लगाकर नकली सरसों तेल बेचा जा रहा था। पटना के कई इलाकों में धड़ल्ले से यह नकली तेल बेचे जा रहे थे। करीब तीन साल से नकली तेल का यह कारोबार पटना समेत आसपास के इलाके में फल-फूल रहा था और किसी को भनक तक नहीं लगी। ब्रांडेड कंपनी के अधिकारी जब पटना पहुंचे तो छानबीन की। पता चला कि उनकी ही कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर नकली सरसों तेल बेचा रहा है। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पटना पुलिस मालसलामी थाना इलाके के मंसूरगंज मंडी पहुंची। यहां पर संजय कुमार के मकान में छापेमारी की तो दंग रह गई। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कई ब्रांडेड कंपनियों के नकली खाद्य तेल बरामद किए। धंधेबाज नकली खाद्य तेल पर इन ब्रांडेड कंपनियों का टैग लगाकर बेचते थे। इसमें १५ लीट का टीना, पांच लीटर और एक लीटर वाले तेल के डिब्बे बरामद हुए। यह बिल्कुल ब्रांडेड कंपनियों के खाद्य तेल के डिब्बों के तरह ही दिखते थे। अडानी कंपनी के अधिकारी टोटन चक्रवर्ती की शिकायत पर पुलिस ने सारा नकली खाद्य तेल तब कर लिया और आरोपी फैक्ट्री मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया। टोटन चक्रवती का दावा है कि करीब एक करोड़ रुपये का नकली खाद्य तेल बरामद हुआ है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *