छात्रों के आंदोलन को दबा रही है सरकार : अखिलेश यादव

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। यूपीपीएससी पर चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार नौकरी मांगने वाले नौजवानों पर लाठियां बरसा रही है और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान, महिलाएं, गरीब, किसान और व्यापारी सहित हर वर्ग परेशान है। कहा कि यह उप चुनाव जरूर है लेकिन इसके परिणाम का संदेश काफी दूर तक जाएगा। अखिलेश यादव फूलपुर विधानसभा के रुदापुर में आयोजित सपा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।पूर्व सीएम ने कहा कि आज प्रदेश में किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। डीएपी किसानों को नहीं मिल पा रही है। डीएपी की चोरी हो रही है। उन्हें सिचाई के लिए खाद, पानी, बिजली की व्यवस्था सरकार नहीं कर पा रही है। आंदोलन कर रहे छात्रों को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा की पीडीए को एकजुट देखकर कुछ लोगों को दर्द हो रहा है।

