महाकुंभ में मरने वालों और घायलों की सूची जारी करे सरकार- अजय राय

लखनऊ, जनमुख न्यूज। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को महाकुंभ हादसे में मारे गए और घायल हुए लोगों की सूची सरकार से मांगी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ में एक पत्रकार वार्ता के जरिए कहा कि महाकुंभ में हुई भगदड़ में ३० लोगों की मृत्यु सरकार ने मानी है। उसी दिन पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार रॉय की मौत हुई है। इस मौत को पुलिस नकार रही है। कुंभ मेला पुलिस ने पांच फरवरी को ट्वीट किया था। इसमें मौत की वजह भगदड़ नहीं बल्कि दूसरी वजह बताई है। सवाल यह है कि अपने ही उप निरीक्षक की मौत को सरकार क्यों नकार रही है।
पुलिस की डायरी में २९ को सुबह १२.३० बजे दर्ज किया है कि उनकी ड्यूटी महाकुंभ में थी और मौत की बात लिखी गई है। जब सरकार अपने ही उप निरीक्षक की मौत को दबा रही है तो आम आदमी का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब सरकार अपनी पुलिस को लेकर गंभीर नहीं है तो अन्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि २०१९ में कुंभ का बजट १३०० करोड़ था जो अब ७५०० करोड़ कर दिया गया, आखिर क्यों। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि भगदड़ के बाद एक भी टोल प्रâी नंबर जारी नहीं किया गया। कुंभ में लापता, घायलों की कोई सूची जारी नहीं की गई है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द हादसे में मारे गए लोगों और घायलों की सूची जारी करने की मांग की।
अजय राय कहा कि अमेरिका से लाए गए लोगों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार का मुद्दा भी उठाया और कहा कि लोगो को खाने के लिए बेड़ियां नहीं खोली गई। भारत के लोग पूरी दुनिया में हैं लेकिन आज सब अपमान महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोलंबिया की सरकार ने अपने नागरिकों को सम्मान से बुलाया लेकिन भारत के पीएम यह नहीं कर पाए। भारत के लोग जिस तरह से लाएं गए यह सिर्फ उनका अपमान नहीं है। बल्कि पूरे देश की जनता का अपमान है। अमेरिका की एजेंसी ने खुद फोटो जारी किया है। हम इसकी निंदा करते हैं।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *