फरीदाबाद में सिलेंडर फटने से दादा, दादी, पोते की मौत

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। फरीदाबाद के भाकरी गांव में बृहस्पतिवार को देर रात रसोई गैस का सिलेंडर फटने से दादा-दादी और १४ साल के पोते की मौत हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि भाकरी गांव में रहने वाले ५५ वर्षीय सरजीत अपने मकान के निचले हिस्से में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे।रात को सरजीत अपनी पत्नी बबीता और १४ साल के पोते कुणाल के साथ पहली मंजिल पर सो रहे थे। बताया जाता है कि रसोई गैस के सिलेंडर में से गैस रिसाव हो रहा था और आधी रात के बाद आग लग गई तथा सिलेंडर फट गया।प्रवक्ता के अनुसार, सिलेंडर फटने से सरजीत के मकान की छत गिर गई और वह, उनकी पत्नी और पोता मलबे में दब गए। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद मलबा हटा कर तीनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।पुलिस के अनुसार, विस्फोट के कारण सरजीत के बगल वाले मकान की भी छत गिरी और तीन लोग मलबे में दब कर घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *