हरियाणा चुनाव कुमारी सैलजा और सुरजेवाला बीजेपी में होंगे शामिल?

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। विधानसभा चुनाव के बीच हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आती दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि पार्टी की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा नाराज है। यही कारण है कि भाजपा ने भी मौके पर चौका लगाने की कोशिश की है। केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुमारी सैलजा को बड़ा ऑफर दे दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वह हमारे साथ आती हैं तो हम इसके लिए तैयार हैं। खट्टर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में इतनी कलह हो गई है कि वहां सीएम पद के लिए चेहरा स्पष्ट नहीं है।भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए खट्टर ने कहा कि बापू बेटे की लड़ाई भी शुरू हो गई है। बापू कहता है मैं बनूंगा, बेटा कहता है मैं बनूंगा। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला बीजेपी में शामिल होंगे, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस पर कहा कि यह संभावनाओं की दुनिया है और संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। सही समय आने पर तुम्हें सब पता चल जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया जिसमें महिलाओं को २,१०० रुपये मासिक सहायता प्रदान करने, युवाओं के लिए दो लाख नौकरियों और राज्य के अग्निवीरों को सरकारी नौकरियां देने का वादा किया गया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्रियों मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत और चुनाव घोषणापत्र समिति के प्रमुख कृष्णपाल गुर्जर की उपस्थिति में संकल्प पत्र जारी किया। हरियाणा में अगले महीने होने वाले चुनावों के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही सत्तारूढ़ भाजपा ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर २४ फसलों की खरीद का भी वादा किया है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *